ट्रैक्टर लूटकांड में पांच डकैत गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर लूटकांड को अंजाम देने वाले पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है
प्रतिनिधि, नौबतपुर
थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर लूटकांड को अंजाम देने वाले पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है. इसमें ट्रैक्टर खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी पुलिस ने धर दबोचा है. गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. साक्ष्य छुपाने के लिए डकैतों ने ट्रैक्टर के कलर को भी दूसरे रंग में रंग डाला था.
जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी की रात नौबतपुर के टरवां गांव में शिवम ईंट भट्ठा पर डकैतों ने भट्ठा के कर्मियों को बंधक बना कर भट्ठा पर लगे ट्रैक्टर, ट्रेलर, मोटर और अन्य सामान लूट लिया था. घटना के बाद पुलिस द्वारा टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. इसमें पुलिस ने पांच आरोपितों नागेंद्र कुमार उर्फ रवि कुमार, 26 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार, 29 वर्षीय जय किशोर कुमार, 39 वर्षीय संजय कुमार सिंह व विपिन कुमार को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है. फुलवारीशरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 2 दीपक कुमार ने बताया कि 15 जनवरी को छह अपराधियों ने ट्रैक्टर लूटकांड को अंजाम दिया था. घटना के बाद थाने में मामला दर्ज कर डकैतों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी थी. उन्होंने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों द्वारा दरभंगा जिला के मनीगाछी में एक व्यक्ति से अपराधियों द्वारा ट्रैक्टर को बेच दिया गया था. इसके साथ ही अपराधियों के उस स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त किया गया है, जिस पर सवार होकर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार अपराधी नौबतपुर के साथ-साथ मुजफ्फरपुर और मसौढ़ी के निवासी बताये जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




