गुजरात पिकलबॉल प्रीमियर लीग में बिहार के पांच खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

अहमदाबाद में आठ से नौ जून तक आयोजित होने वाली गुजरात पिकलबॉल प्रीमियर लीग में बिहार के पांच खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन गुप्ता ने बताया कि खेलने वाली विभिन्न टीमों में बिहार के पांच पुरुष और महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है.
पटना. अहमदाबाद में आठ से नौ जून तक आयोजित होने वाली गुजरात पिकलबॉल प्रीमियर लीग में बिहार के पांच खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन गुप्ता ने बताया कि खेलने वाली विभिन्न टीमों में बिहार के पांच पुरुष और महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है. टीम माचा में आदित्य गुप्ता, टीम डिंकर्स पीसी में भूमि गुप्ता, टीम 94 एस में आनंद सिंह व प्रमोद कुमार और टीम पिकल स्मैचर्स में हिमांशु राज का चयन किया गया है. बिहार के चयनित सभी खिलाड़ी बुधवार रात पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस से प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने के लिए हुए. गुजरात पिकलबॉल लीग के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को बिहार पिकलबॉल संघ के वरीय उपाध्यक्ष गौरी शंकर, रंजीत कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह, मिताली मित्रा, संयुक्त सचिव अभय कुमार ने शुभकामनाएं दीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




