ePaper

जल्द शुरू होगा बिहार का पहला डबल डेकर एलिवेटेड रोड, सफर होगा तेज और आसान

Updated at : 12 Mar 2025 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
patna double decker| Patna News: Bihar's first double-decker elevated road will start in April

डबल डेकर एलिवेटेड रोड की तस्वीर

Patna News: पटना के यात्रियों के लिए राहत की खबर! अशोक राजपथ पर बन रही डबल डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इसका अप्रैल में उद्घाटन होने की उम्मीद है. 422 करोड़ की लागत से बन रही यह सड़क गांधी मैदान से एनआईटी तक सीधा कनेक्शन देगी, जिससे शहर के यातायात में बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Patna News: पटना में अशोक राजपथ पर बन रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है. पुल निर्माण विभाग ने निर्माण एजेंसी को मार्च के अंत तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है, और अप्रैल में इसका भव्य उद्घाटन होने की संभावना है. यह सड़क 422 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है और शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगी.

मेट्रो और एलिवेटेड रोड का काम साथ-साथ

अंजुमन इस्लामिया हॉल के पास पटना मेट्रो और डबल डेकर रोड का काम समानांतर रूप से चल रहा है. पुल निर्माण निगम के अधिकारियों के अनुसार, यहां ढलाई का कार्य बाकी है. जिसके लिए पटना मेट्रो से अनुमति मांगी गई है. अन्य सभी स्थानों पर स्ट्रक्चर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है.

कैसा होगा रूट, किन्हें मिलेगा फायदा?

  • गांधी मैदान से एनआईटी की ओर जाने वाले यात्री दूसरे तल पर यात्रा करेंगे.
  • एनआईटी से गांधी मैदान की ओर आने वालों के लिए पहला तल निर्धारित किया गया है.
  • तीन प्रमुख कनेक्टिविटी पॉइंट बनाए गए हैं: पीएमसीएच, कृष्णा घाट और साइंस कॉलेज.
  • कृष्णा घाट कनेक्टिविटी से जेपी गंगा पथ से जुड़ने की सुविधा मिलेगी.
  • पटना सिटी से गांधी मैदान की ओर आने वाले यात्री पटना कॉलेज से डबल डेकर रोड के पहले तल का उपयोग करेंगे.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

शहर को मिलेगी ट्रैफिक से राहत

अशोक राजपथ पर अक्सर भारी ट्रैफिक की समस्या रहती थी. लेकिन डबल डेकर एलिवेटेड रोड के शुरू होने से जाम की समस्या में भारी कमी आएगी. इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि पटना की परिवहन व्यवस्था भी अधिक सुचारु हो जाएगी. पटना के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से शहर को अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम मिलेगा. यह बिहार में पहली डबल डेकर एलिवेटेड रोड होगी, जो ट्रैफिक मैनेजमेंट में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी.

Also Read: बिहार के आरा में पत्नी की मौत से डिप्रेशन में गए पति ने चार बच्चों को खिलाया जहर, तीन की मौत

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन