पटना में 14 साल से फरार मारपीट मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर बिहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
बिहटा थाना

बिहटा थाना

बिहटा पुलिस ने 14 साल पुराने एक मारपीट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जमीन विवाद में हुई इस घटना के तीनों वांछित अपराधी कोर्ट के आदेश पर पुलिस की गिरफ्त में आए हैं.

विज्ञापन

बिहटा. थाना क्षेत्र के कौरिया गांव में वर्ष 2012 के मारपीट मामले में 14 साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को बिहटा पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कौरिया गांव निवासी दशरथ राम, दिनेश राम और गुड्डू राम के रूप में हुई है. तीनों लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे.

जमीन विवाद में हुई थी मारपीट

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि वर्ष 2012 में कौरिया गांव में जमीन विवाद और आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इस घटना में मोहन राम और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए थे. मामले में मोहन राम की शिकायत पर बिहटा थाना में तीन नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

कोर्ट के आदेश पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार मामला न्यायालय में विचाराधीन था. कोर्ट के आदेश के बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि तीनों आरोपी अपने गांव आए हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजे गए आरोपी

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.


विज्ञापन
Monu Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन