पटना: परेव पुल के नीचे देसी कट्टा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, साथी फरार

Author Monu kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी देती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna crime news: बिहटा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर परेव पुल के नीचे से एक युवक को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी से पूछताछ जारी है.

विज्ञापन

Patna crime news: बिहटा थाना पुलिस ने परेव नया पुल के नीचे वाहन जांच अभियान के दौरान एक युवक को देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और नकद राशि के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को अपराध नियंत्रण को लेकर क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान परेव नया पुल के नीचे बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस जवानों ने उनका पीछा किया, जिसमें एक युवक को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया.

तलाशी में बरामद हुआ देसी कट्टा

गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक के खिलाफ बिहटा थाना और कोइलवर थाना में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था और दोनों युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे या नहीं. फरार आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में बिहटा थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

क्या बोले डीएसपी

डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे दो युवकों में से एक को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और नकद राशि बरामद हुई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है, जबकि फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन