डिपो से जोड़ा जा रहा पटना मेट्रो का पहला कॉरिडोर, इन पांच स्टेशनों के बीच दौड़ेगी ट्रेन

Patna Metro
Patna Metro: पटना मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में चलनेवाले ट्रेनों का डिपो में ही प्रतिदिन मेंटेनेंस होना है. इसी कारण आईएसबीटी के आगे बने एलिवेटेड लाइन को रैंप के सहारे डाउन कर डिपो से जोड़ा जा रहा है.
Patna Metro: पटना. अगले कुछ दिनों में पटना मेट्रो के पहले कॉरिडोर को डिपो से जोड़ दिया जायेगा. न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल स्टेशन के आगे से डिपो में बने रैंप को जोड़ने के लिए पिलर के ऊपर गर्डर को लॉन्च किया जा रहा है. डिपो के अंदर भी तेजी से पटरी बिछाने का कार्य चल रहा है. इसके साथ ही आईएसबीटी, जीरोमाइल और भूतनाथ मेट्रो स्टेशन में फेब्रिकेशन का काम शुरू है. इसके अलावा मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का भवन लगभग बनकर तैयार है. उम्मीद की जा रही है कि सारा काम समय पर पूरा कर लिया जायेगा.
15 अगस्त से चलनी है पटना मेट्रो
15 अगस्त को राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक कॉरिडोर को चालू करने का निर्देश निर्माण एजेंसी को दिया गया है. इसमें आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी स्टेशन के बीच आवागमन प्रारंभ होना है. इसी कारण इन स्टेशनों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है. पटना मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में चलनेवाले ट्रेनों का डिपो में ही प्रतिदिन मेंटेनेंस होना है. इसी कारण आईएसबीटी के आगे बने एलिवेटेड लाइन को रैंप के सहारे डाउन कर डिपो से जोड़ा जा रहा है.
रैंप के सहारे मेट्रो लाइन से जुड़ेगा डिपो
आईएसबीटी के आगे बने डिपो के लिए रैंप का निर्माण हो गया है. आईएसबीटी मेट्रो लाइन को रैंप से जोड़ने के लिए निर्माण कर प्रारंभ कर दिया गया. इसके जुड़ते ही प्राथमिक कॉरिडोर का सीधा जुड़ाव डिपो सेहो जाएगा. इसके बाद रैंप और एलिवेटेड लाइन से डिपो से जोड़ते हुए पटरी बिछाने का भी कार्यप्रारंभ कर दिया जाएगा. बिजली का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है. सबकुछ ठीक रहा तो पटना के पांच स्टेशनों के लिए अगस्त में मेट्रो सेवा शुरू कर दी जायेगी.
Also Read: Pragati Yatra: बताइये और क्या करना है… नीतीश कुमार ने जीविका दीदी से मांगा आइडिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




