हत्या मामले में अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Apr 2024 12:11 AM
पटना सिटी. खाजेकलां थाना क्षेत्र के सदर गली गड़हिया पर मुहल्ले में 50 वर्षीय मो अली इमाम उर्फ तज्जू की सोमवार को गोली मार हत्या करने के मामले में पुलिस हत्यारों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
पटना सिटी. खाजेकलां थाना क्षेत्र के सदर गली गड़हिया पर मुहल्ले में 50 वर्षीय मो अली इमाम उर्फ तज्जू की सोमवार को गोली मार हत्या करने के मामले में पुलिस हत्यारों की तलाश में छापेमारी कर रही है. आलमगंज थाना के गायघाट स्थित व्यवहार न्यायालय के समीप से बाइक चोरी सोमवार की सुबह हुई थी. उसी बाइक की तलाश में जब वह शाम को गड़हिया पर पहुंचा, तो बदमाशों से उसकी कहासुनी हुई, इसके बाद ताबड़तोड़ गोली बरसा उसकी हत्या कर दी गयी. परिजनों की ओर से तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गोलीबारी की घटना में अनमोल नामक युवक भी जख्मी हुआ है. हत्या की वजह से लोगों में आक्रोश है. मंगलवार को पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव को शेखा रोजा मुहल्ला स्थित घर लाया गया. फिर मिट्टी मंजिल की गयी. थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि परिजनों के बयान पर तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मंगलवार को भी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. पुलिस सूत्रों की मानें तो तफ्तीश में पुलिस ने कुछ फुटेज एकत्र किये हैं. जिसके आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाने और हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है. बाइक चोरी की प्राथमिकी भी पत्नी के बयान पर आलमगंज थाने में दर्ज हुई थ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










