बिहार के इस थर्मल पावर प्लांट की पांचवीं यूनिट तैयार, 1 जुलाई से मिलेगी 370 मेगावाट अतिरिक्त बिजली
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Jun 2025 11:27 AM
NTPC barh news
Bihar News: पटना के बाढ़ स्थित एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट की एक और यूनिट चालू हो गई है. 1 जुलाई से इससे वाणिज्यिक बिजली उत्पादन शुरू होगा, जिससे बिहार को 370 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलेगी. इससे राज्य की बिजली जरूरतें और मजबूत होंगी.
Bihar News: बिहार के ऊर्जा क्षेत्र को एक और बड़ी सफलता मिली है. पटना जिले के बाढ़ स्थित एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर प्लांट की स्टेज-1 की तीसरी और अंतिम यूनिट अब पूरी तरह चालू हो गई है. 660 मेगावाट क्षमता वाली इस यूनिट का सफल ट्रायल 5 जून को पूरा किया गया था, और अब 1 जुलाई 2025 से इस यूनिट से वाणिज्यिक उत्पादन भी शुरू हो जाएगा. इससे राज्य को 370 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.
3300 मेगावाट हो जाएगी उत्पादन क्षमता
एनटीपीसी बाढ़ की इस परियोजना की कुल उत्पादन क्षमता अब 3300 मेगावाट हो जाएगी, जिसमें से बिहार को कुल 2246 मेगावाट बिजली का आवंटन मिलेगा. स्टेज-1 की तीन यूनिटों (3×660 मेगावाट) से राज्य को 56.08% हिस्सेदारी के तहत 1110 मेगावाट बिजली मिल रही है, जबकि स्टेज-2 की दो यूनिटों (2×660 मेगावाट) से 86.04% हिस्सेदारी के आधार पर 1136 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होगी.
बेहद अहम मानी जा रही है यह परियोजना
यह परियोजना बिहार की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए बेहद अहम मानी जा रही है. गर्मी और चुनाव जैसे अवसरों पर जब राज्य में बिजली की मांग चरम पर होती है, तब ऐसी अतिरिक्त आपूर्ति राज्य की बिजली व्यवस्था को स्थिर रखने में सहायक सिद्ध होगी.
ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की उपलब्धता होगी बेहतर
एनटीपीसी के अधिकारियों का कहना है कि इस यूनिट के चालू होने से केवल शहरी क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण और औद्योगिक इलाकों में भी बिजली की उपलब्धता बेहतर होगी. इसके साथ ही राज्य सरकार के ‘हर घर रोशनी’ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी.
Also Read: जुलाई में पहुंचेगी पटना मेट्रो की पहली ट्रेन, हर कोच में इतने यात्रियों की होगी क्षमता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










