ePaper

चार साल की बच्ची की हत्या में पिता और मौसी हिरासत में

Updated at : 04 Jul 2024 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
चार साल की बच्ची की हत्या में पिता और मौसी हिरासत में

दानापुर. सोमवार की रात दरवाजा पर खड़े चार वर्षीय अनुष्का कुमारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाला रही है.

विज्ञापन

दानापुर. सोमवार की रात दरवाजा पर खड़े चार वर्षीय अनुष्का कुमारी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाला रही है. एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाने में जुट गयी है. जबकि आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि गोली चलाने की आवाज सुनाई नहीं दी थी. जब मंगलवार को दोपहर में एफएसएल की टीम जांच करने आयी तो पता चला कि गोली लगाने से एक बच्ची की मौत हो गयी है. पुलिस ने इस मामले में बच्ची के पिता और उसकी मौसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि डेढ़ माह पूर्व ही एमआर हरिओम कुमार अपनी पत्नी व पुत्री के साथ मनोज सिंह के मकान में किराये में रहने आये थे. हरिओम की पत्नी गर्भवती थी और देखभाल करने के लिए अपनी साली को बुलाया था. पुत्री की मौत के बाद पत्नी को डिलिवरी करने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने में जुटी है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर नमूने एकत्र कर रही है. बता दें कि पिछले एक जुलाई को रूपसपुर थाने के रामजयपाल नगर के अर्पण बैंक कॉलोनी के पटेल नगर रोड नंबर 4 के निवासी व एमआर हरिओम कुमार की चार वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी रात दरवाजा पर खड़ी थी. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन