बिहार के मशहूर पहलवान विवेकानंद सिंह का निधन, बाहुबली अनंत सिंह से था खास रिश्ता

Vivekanand Singh Passes Away: बिहार के मशहूर पहलवान विवेकानंद सिंह का 2 अप्रैल की देर रात पटना के आरोग्य अस्पताल में निधन हो गया. उन्हें 27 मार्च को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन से खेल जगत और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक है.
Vivekanand Singh Passes Away: बिहार के प्रसिद्ध पहलवान विवेकानंद सिंह का 2 अप्रैल की देर रात पटना के आरोग्य अस्पताल में निधन हो गया. 27 मार्च को हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. उनके निधन से खेल जगत और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक व्याप्त है.
‘बिहार केसरी’ का सफर और उपलब्धियां
विवेकानंद सिंह बिहार के दिग्गज पहलवानों में से एक थे. अपनी कुश्ती प्रतिभा के दम पर उन्होंने राज्य और देश में पहचान बनाई और ‘बिहार केसरी’ की उपाधि से सम्मानित किए गए. उन्होंने अपने कुश्ती करियर में कई प्रतिष्ठित मुकाबले जीते और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया.
गांव में अंतिम विदाई, खेल जगत ने जताया शोक
पहलवान विवेकानंद सिंह के पार्थिव शरीर को आज 3 अप्रैल को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके निधन पर राज्य के खेल और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.
गंगा तट पर होगा अंतिम संस्कार
राजद एमएलसी कार्तिक कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार 3 अप्रैल की सुबह 9 बजे बाढ़ के नदावा गंगा तट पर किया जाएगा. उन्होंने सभी लोगों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि देने की अपील की.
राजनीति से भी था गहरा नाता
विवेकानंद सिंह मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के भाई थे, जिससे उनका राजनीति से भी गहरा नाता रहा. खेल जगत से इतर वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे. उनके निधन से बिहार ने एक महान खिलाड़ी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को खो दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए