कल से एनएचएम कर्मियों की चेहरे से बनेगी हाजिरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jul 2024 1:26 AM
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत काम करनेवाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सोमवार से अब फेस (चेहरा दिखाकर) के माध्यम से दर्ज की जायेगी.
पटना. नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत काम करनेवाले सभी स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सोमवार से अब फेस (चेहरा दिखाकर) के माध्यम से दर्ज की जायेगी. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निर्देश दिया है कि सभी कर्मियों की उपस्थिति फेस रिकोगनिशन अटेंडेंस सिस्टम से ही की जाये. इसकी जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम प्रबंधन को सौंपी गयी है. एनएचएम कर्मियों का जुलाई 2024 का एफआरएएस में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही मानदेय का भुगतान होगा. इसके लिए शनिवार को सभी जिलों को एनएचएम कर्मियों का शतप्रतिशत एफआरएएस में निबंधन कराने की अंतिम तिथि तय की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










