Exclusive: बिहार में 50 डाकघर एटीएम 25 दिनों से बंद, नकदी संकट से जूझ रहे लाखों खाताधारक

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 30 Apr 2025 6:37 AM

विज्ञापन

डाकघर एटीएम

Exclusive: बिहार में 50 डाकघर एटीएम 25 दिनों से बंद है. एटीएम बंद होने से लाखों खाताधारक नकदी संकट से जूझ रहे है. हैरानी की बात यह है कि एटीएम सेंटरों के बाहर अभी तक कोई सूचना नहीं चिपकाई गई है.

विज्ञापन

सुबोध कुमार नंदन/ Exclusive: बिहार सर्किल के अंतर्गत आने वाले डाक विभाग के लगभग 50 एटीएम बीते 30 दिनों से बंद पड़े हैं, जिससे लाखों खाताधारक नकदी संकट का सामना कर रहे हैं. पूरे राज्य के 25 डिवीजन में ये एटीएम फैले हुए हैं. अकेले राजधानी पटना के पांच डाकघर एटीएम बंद हैं, जहां ग्राहकों को रोजाना खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. एटीएम सेवा बाधित होने की वजह से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थित डाकघर काउंटरों पर ग्राहकों को लौटना पड़ रहा है. खासकर लगन के इस मौसम में लोग अपने खातों से पैसे निकालने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं. हैरानी की बात यह है कि एटीएम सेंटरों के बाहर अभी तक कोई सूचना नहीं चिपकाई गई है, जिससे ग्राहक बिना जानकारी के वहां पहुंच रहे हैं और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है.

15 करोड़ फंसे होने का अनुमान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डाक विभाग की एटीएम सेवा देने वाली कंपनी मेसर्स एजीएस ट्रांसएक्ट टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने लगभग 30 दिन पहले अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भी हटा लिया है, जिससे न तो मशीनों से नकदी निकाली जा रही है और न ही उनमें पैसे डाले जा रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, एटीएम मशीनों में फिलहाल 10 से 15 करोड़ रुपये तक फंसे हो सकते हैं, लेकिन पासवर्ड और तकनीकी जानकारी के अभाव में कोई कार्रवाई संभव नहीं हो पा रही है. वहीं डाक विभाग ने संबंधित डिवीजनों के वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बंद एटीएम से नकदी निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाए।.साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को एटीएम सेवा टेकओवर कर उसके रखरखाव का जिम्मा सौंपा गया है. हालांकि इस दिशा में अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है.

एटीएम चालू होने में लगेगा समय

डाक विभाग को संचार मंत्रालय की ओर से यह निर्देश भी जारी किया गया है कि सभी बंद एटीएम पर सूचना चिपकाई जाए ताकि ग्राहकों को जानकारी मिल सके. इसके बावजूद अब तक अधिकांश स्थानों पर इस आदेश का पालन नहीं किया गया है. इस पूरे मामले पर डाक विभाग (बिहार सर्किल) के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल एम अब्दाली ने बताया कि एटीएम का मेंटेनेंस कार्य जारी है और इसमें कई तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सेवा बहाल करने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन इसमें अभी समय लग सकता है.

Also Read: जासूसी के शक में बिहार के युवक को खुफिया एजेंसियों ने उठाया, पाकिस्तानी लड़की से चैटिंग के मिले सबूत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन