ePaper

JSSC CGL: जेएसएससी परीक्षा को लेकर पटना और भागलपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

Updated at : 20 Sep 2024 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
special train for diwali dussehra chhath puja

special train for diwali dussehra chhath puja

JSSC CGL: पटना और भागलपुर से जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर रांची के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह ट्रेन 21 और 22 सितंबर को चलेगी.

विज्ञापन

JSSC CGL: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 21 और 22 सितंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए भागलपुर से रांची एवं पटना से रांची के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्तवी चंद्र ने दी.

रांची-पटना परीक्षा स्पेशल

  • गाड़ी सं. 08626 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 21 सितंबर को रांची से 21.40 बजे खुलकर अगले दिन 07.45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 08625 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 22 सितंबर को पटना से 20.45 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे रांची पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, नेसुब गोमो, कोडरमा, गया एवं जहानाबाद स्टेशनों पर रूकेगी । इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 18 कोच होंगे.
  • गाड़ी सं. 08624 रांची-पटना परीक्षा स्पेशल 22 सितंबर को रांची से 21.40 बजे खुलकर अगले दिन 07.45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 08623 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 23 सितंबर को पटना से 20.45 बजे खुलकर अगले दिन 06.45 बजे रांची पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, नेसुब गोमो, कोडरमा, गया एवं जहानाबाद स्टेशनों पर रूकेगी.

इसे भी पढ़ें: Special Train: राजगीर और राजेंद्रनगर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग

रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल

  • गाड़ी सं. 08601 रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल 21 सितंबर को रांची से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.15 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 08602 भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल 22 सितंबर को भागलपुर से 17.35 बजे खुलकर अगले दिन 05.20 बजे रांची पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह परीक्षा स्पेशल मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, जमालपुर, सुलतानगंज स्टेशनों पर रूकेगी.
  • गाड़ी सं. 08603 रांची-भागलपुर परीक्षा स्पेशल 22 सितंबर को रांची से 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 06.15 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 08604 भागलपुर-रांची परीक्षा स्पेशल 23 सितंबर को भागलपुर से 17.35 बजे खुलकर अगले दिन 05.20 बजे रांची पहुंचेगी.

इस वीडियो को भी देखें: JSSC CGL परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी बात

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन