ePaper

BPSC : 12 बजे से परीक्षा, 11 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश, कदाचार में लिप्त पाये जाने पर पांच साल तक आयोग की परीक्षा से प्रतिबंध

Updated at : 12 Dec 2024 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
BPSC : 12 बजे से परीक्षा, 11 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश, कदाचार में लिप्त पाये जाने पर पांच साल तक आयोग की परीक्षा से प्रतिबंध

बीपीएससी की एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 13 दिसंबर को होगी.

विज्ञापन

-एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवश्यक सूचना जारी

-अफवाह फैलाने पर तीन साल के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित कर दिया जायेगा.

संवाददाता, पटना

बीपीएससी की एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 13 दिसंबर को होगी. परीक्षा को लेकर बीपीएससी ने उम्मीदवारों के लिए जरूरी नोटिस जारी किया है. परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि सभी जिलों में 912 केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा में चार लाख 80 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा 12 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा केंद्रों में उम्मीदवारों का प्रवेश 9:30 बजे से शुरू हो जायेगी. परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले 11 बजे तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. जहां परीक्षा होनी है, वहां मोबाइल, ब्लूटूथ, वाइ-फाइ गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट वाच आदि इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लेकर जाना व उपयोग वर्जित है. यदि किसी अभ्यर्थी के पास परीक्षा कक्ष के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाये जाने पर उसे कदाचार माना जायेगा. मार्कर, व्हाइटनर, ब्लेड, इरेजर परीक्षा कक्ष में लेकर जाना और इस्तेमाल करना वर्जित है. इस्तेमाल करने पर एक तिहाई अंक दंड के रूप में काटे जायेंगे. कदाचार में लिप्त पाये जाने, परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ पकड़े जाने पर इस परीक्षा सहित अगले पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जायेगा. परीक्षा से संबंधित भ्रामक, सनसनीखेज अफवाह फैलाने पर तीन साल के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित कर दिया जायेगा. इस परीक्षा में उम्मीदवारों को कदाचार में लिप्त पाये जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.

तीन स्तर पर होगी जांच, 25 हजार सीसीटीवी का होगा उपयोग

परीक्षा शुरू होने के तीन घंटे पूर्व आयोग में लॉटरी निकाली जायेगी. इसके बाद सभी डीएम को बताया जायेगा. लॉटरी में जो सेट का प्रश्न-पत्र निकलेगा उसी प्रश्न पत्र से परीक्षा होगी. कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर तीन स्तर की जांच व्यवस्था जारी रहेगी. इसके तहत 25 हजार सीसीटीवी का उपयोग किया जा रहा है. सभी केंद्रों पर जैमर लगे रहेंगे. इसके अतिरिक्त सभी अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक व आइरिस की भी जांच होगी. इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर भी आयेंगे. इससे भी उनकी जांच होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन