बिहार में जिला सब रजिस्ट्रार के 4 ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

Published by :Preeti Dayal
Published at :06 May 2026 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
EOU Raid four locations District Sub Registrar

जिला सब रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार और छापेमारी की तस्वीर

EOU Raid: बिहार में ईओयू की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला सब रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई. सुबह-सुबह ईओयू की यह कार्रवाई पटना, सुपौल और सारण जिले में हुई.

विज्ञापन

EOU Raid: बिहार में ईओयू ने फिर भ्रष्ट अधिकारी पर शिकंजा कसा. जिला सब रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार के 4 ठिकानों पर ईओयू की टीम छापेमारी के लिए पहुंची. मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हुआ है. बिहार के तीन जिलों पटना, सुपौल और सारण में ईओयू की टीम ने दबिश दी.

कहां-कहां हुई छापेमारी?

जानकारी के मुताबिक, ईओयू की टीम पटना-आशियाना दीघा रोड स्थित अपार्टमेंट, सारण जिले के पैतृक आवास और सुपौल जिले में जिला सब रजिस्ट्रार के ऑफिस और किराए के मकान पर भी छापेमारी की जा रही है. जिला सब रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार पर 1,10,64000 रुपए आय से अधिक अर्जित करने का आरोप है.

आर्थिक अपराध इकाई की ओर से क्या बताया गया?

ईओयू की ओर से दिए गए जानकारी के मुताबिक, सुपौल जिला के सब रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार को लेकर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला थाने में दर्ज किया गया था. जांच-पड़ताल के दौरान 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपए आय से अधिक अर्जित करने का प्रथम दृष्टया सबूत पाया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह उनके आय से लगभग 65.08 प्रतिशत अधिक है.

सब रजिस्ट्रार के डॉक्यूमेंट्स खंगाल रही टीम

ईओयू की ओर से आगे यह भी जानकारी दी गई कि सबूत जुटाने के बाद सब रजिस्ट्रार के चार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस दौरान दस्तावेज, जमीन-जायदाद से जुड़े कागजात, बैंक खातों की जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति के वास्तविक आंकड़ों का खुलासा किया जाएगा. स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चा है. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य स्तर पर चल रहे अभियान का हिस्सा है.

Also Read: सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कई जरूरी प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन