ट्रक में क्या है...? जब सिपाही ने हटाया भूसा तो नीचे दिखा शराब का समंदर, बिहार की SDPO मैडम भी रह गईं दंग
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Jun 2025 8:55 AM
भागलपुर में पकड़ी गई शराब
Bihar Liquor Ban: बिहार के भागलपुर में पुलिस ने भूसे से लदे एक ट्रक से 70 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब बरामद की है. रजौन थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. ट्रक में भूसे के नीचे शराब के कार्टन छिपाए गए थे. SDPO अर्चना कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी सफलता हासिल की.
Bihar Liquor Ban: बिहार के भागलपुर जिले में शराबबंदी कानून को धता बताते हुए तस्करों ने एक बार फिर बड़ी तस्करी की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनकी चालाकी को नाकाम कर दिया. रजौन थाना क्षेत्र में पुलिस ने भूसे से लदे एक ट्रक को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसमें 70 लाख रुपये की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई.
भूसे के बोरे हटाने पर मिली शराब की बड़ी खेप
चेकिंग अभियान के दौरान ट्रक ड्राइवर ने दावा किया कि वाहन में केवल भूसा लदा है, लेकिन पुलिस को संदेह हुआ. जब भूसे के बोरे हटाए गए, तो नीचे शराब से भरे कार्टन निकले. तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया और दो तस्करों- सिमरनजीत सिंह और रसपाल सिंह को गिरफ्तार किया, जो पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं.
शराब की कीमत 70 लाख रुपये आंकी गई
इस कार्रवाई का नेतृत्व बौंसी की SDPO अर्चना कुमारी ने किया. उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप ट्रक में छुपाकर लाई जा रही है. इसके बाद बनगांव के पास चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यह सफलता हाथ लगी. ट्रक से 6,500 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है.
चतुराई से पैक करते हैं शराब
SDPO अर्चना कुमारी ने बताया कि तस्कर शराब को इतने चतुर तरीके से पैक करते हैं कि पहली नजर में शक करना मुश्किल होता है. लेकिन सतर्कता और खुफिया सूचना की बदौलत तस्करों की योजना ध्वस्त कर दी गई.
पूरे नेटवर्क की हो रही तलाश
पुलिस अब इस तस्करी रैकेट के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार तस्कर पहले भी शराब तस्करी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं और उनके खिलाफ रजौन थाने में केस दर्ज हैं. इस गिरफ्तारी के बाद शराब माफिया के बड़े गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है.
Also Read: बिहार में तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, अब नेपाल तक का सफर होगा आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










