पटना में मोबाइल गुम होते ही बुजुर्ग के खाते पर साइबर बदमाशों का धावा, 1.87 लाख रुपये उड़ाए

Author Karunatiwari|Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन
AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime News: पटना के पुनपुन में एक बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार हुए, जिन्होंने मोबाइल खोने के बाद अपने खाते से 1.87 लाख रुपये गवां दिए. पासबुक अपडेट कराने पर इसका खुलासा हुआ. पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज की गई है.

विज्ञापन

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Patna Crime News: पटना जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र के लोचना गांव निवासी 64 वर्षीय ललन प्रसाद सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए. मोबाइल फोन गुम होने के बाद बदमाशों ने उनके बैंक खाते से 1.87 लाख रुपये निकाल लिए. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस और साइबर सेल से की है.

पासबुक अपडेट कराने पर सामने आई ठगी

पीड़ित ने बताया कि मोबाइल गुम होने के बाद उन्होंने उसी दिन अपने मोबाइल नंबर का नया सिम जारी करा लिया था. इसके बाद मिस्ड कॉल सेवा के जरिए बैंक बैलेंस भी जांचा, जिसमें सब कुछ सामान्य दिखा. हालांकि, जब उन्होंने बैंक की पासबुक अपडेट कराई, तब खाते से बड़ी रकम निकाले जाने का खुलासा हुआ.

चार ट्रांजेक्शन में निकाले गए 1.87 लाख रुपये

पासबुक के अनुसार बदमाशों ने चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में खाते से रकम निकाली. पहली बार 49,997 रुपये, दूसरी बार 49,999 रुपये, तीसरी बार 45,000 रुपये और चौथी बार 43,000 रुपये निकाले गए. इस तरह कुल 1,87,996 रुपये की निकासी कर ली गई.

पुलिस और साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है. साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है. उन्होंने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर राशि वापस दिलाने की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ALSO READ: पटना में पीक आवर के दौरान भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, मिक्सचर मशीन समेत कई वाहन नहीं चलेंगे


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन