बिहार के शिक्षकों को अगले दो महीने में मिलेगी मनचाही पोस्टिंग, विधानसभा में शिक्षा मंत्री ने किए कई ऐलान

Updated:
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार

Bihar Teacher News: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषणा की है कि अगले दो महीनों में शिक्षकों को उनकी मनचाही पोस्टिंग दी जाएगी. इसके लिए शिक्षकों को 10 चॉइस भरने का विकल्प मिलेगा, और पूरी प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के जरिए पारदर्शी तरीके से की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar Teacher News: बिहार सरकार ने शिक्षकों को बड़ी सौगात देते हुए उनकी मनचाही पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में घोषणा की कि अगले दो महीनों में शिक्षकों को उनकी पसंद के अनुसार पदस्थापित किया जाएगा. इसके लिए शिक्षकों को 10 चॉइस भरने का विकल्प दिया जाएगा.

सॉफ्टवेयर से होगी पारदर्शी पोस्टिंग

शिक्षा मंत्री ने बताया कि पोस्टिंग के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है. जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी. स्थानांतरण की प्राथमिकता तय करने के लिए कुछ मानदंड बनाए गए हैं. जिनमें स्वास्थ्य संबंधी कारण, पति-पत्नी की एक साथ पोस्टिंग और शिक्षक की चॉइस को शामिल किया गया है. हालांकि, यह सब उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर ही संभव होगा.

शिक्षकों को अपील का भी मिलेगा अधिकार

अगर किसी शिक्षक को उनकी पसंदीदा पोस्टिंग नहीं मिलती है, तो वे डीएम, कमिश्नर या विभागीय कमेटियों के समक्ष अपील कर सकते हैं. अब तक गंभीर बीमारियों से ग्रसित 40 से अधिक शिक्षकों को उनकी वरीयता के अनुसार पोस्टिंग दी जा चुकी है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर भी बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति (अस्थायी नियुक्ति) भी ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया के बाद ही की जाएगी. यह केवल उन स्कूलों में लागू होगी, जहां कोई शिक्षक मौजूद नहीं है. जिला शिक्षा पदाधिकारियों को यह शक्तियां दी गई हैं कि वे सॉफ्टवेयर के माध्यम से शिक्षकविहीन स्कूलों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर सकें. सरकार के इस फैसले से बिहार के हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी और राज्य के शिक्षा तंत्र में एक नई व्यवस्था की शुरुआत होगी.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन