इ-रिक्शा चालक की धारदार हथियार से हत्या
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 18 Aug 2025 8:26 PM
patna news: पटना सिटी. बेखौफ बदमाशों ने इ-रिक्शा चालक 30 मो शहजादा की हत्या धारदार हथियार से कर दी है. दीदारगंज थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह फतेहपुर स्थित सुरक्षा बांध के समीप में पानी भरे खेत से उसका शव बरामद किया है.
इ-रिक्शा के आधार पर हुई शिनाख्त
मृतक के भाई मो दीपू ने बताया कि रविवार की शाम लगभग पांच बजे वो इ-रिक्शा कंगन घाट स्थित गैराज से निकाल रिजर्व सवारी लेकर गया है. रविवार की रात 11 बजे तक उससे मोबाइल फोन पर बातचीत हुई. इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा. परिवार के लोग अपने स्तर खोजबीन में जुटे थे. परिजनों ने बताया कि इसी बीच घटना स्थल पर मिले इ-रिक्शा के नंबर के आधार पर कंगन घाट निवासी इ-रिक्शा मालिक को दीदारगंज थाना पुलिस ने फोन कर सूचना दी. इसके बाद इ-रिक्शा मालिक ने परिजनों को सूचना दी.
किराये के मकान में रहता था चालक मृतक के भाई दीपू ने बताया कि हाजीगंज में उनका पुश्तैनी मकान है. जिसमें तीन भाई मो बंटी और मो फैजी और मां मुन्नी खातून परिवार के साथ रहते हैं. जबकि भाई मो शहजादा पत्नी मुसरत परवीन और दो बेटी के साथ हाजीगंज के समीप में स्थित बटाऊ कुआं मुहल्ला में किराये के मकान में रहता था. वो ई रिक्शा चला कर जीवन यापन परिवार का करता था. मो शहजादा चार भाई और दो बहन हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










