ePaper

ठंड से कम हो रही खून की रफ्तार, बिहार में तेजी से बढ़ रहे इन बीमारियों के मरीज

Updated at : 05 Jan 2025 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
cold disease news| Due to cold, brain hemorrhage and heart attack patients are increasing rapidly in Bihar.

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: क्रिसमस के बाद बिहार में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. ठंड बढ़ने से अस्पताल में ब्रेन हेमरेज व हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. पटना के कई अस्पतालों में सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar News: क्रिसमस के बाद बिहार में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है. ठंड बढ़ने से अस्पताल में ब्रेन हेमरेज व हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. राजधानी के पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच), इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) व इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (आइजीआइसी) में पिछले आठ दिनों से हार्ट अटैक व ब्रेन हेमरेज के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है.

IGIC में प्रतिदिन पहुंच रहे पांच सौ मरीज

आइजीआइसी में प्रतिदिन लगभग पांच सौ मरीज पहुंच रहे हैं. अस्पताल के कार्डियो विभाग के डॉ आदित्य कुमार ने बताया कि हार्ट अटैक, छाती में दर्द व सांस फूलने से संबंधित मरीज अधिक आ रहे हैं. वहीं, पीएमसीएच में ऐसे मरीजों की संख्या में 20 से 25% तक बढ़ोतरी देखी गयी है. जबकि, आइजीआइएमएस में प्रतिदिन आ रहे मरीजों से इमरजेंसी वार्ड फुल हो गया है.

IGIMS में बीपी, हार्ट फेल्योर के मरीज से बेड फूल

आइजीआइएमएस के न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ रवि भूषण षण ने बताया कि बीपी, हार्ट फेल्योर, हार्ट अटैक व सांस से संबंधित मरीजों से बेड फुल हो गया है. इस मौसम में मरीजों को दवा नियमित लेनी चाहिए, दवा छोड़ने से परेशानी हो सकती है. साथ ही, ठंड को देखते हुए धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलें.

Also Read: भारत-नेपाल की सीमा पर छिपा है यह हनीमून डेस्टिनेशन, हसीन वादियों में बिता सकेंगे रोमांटिक पल

ठंड के दिनों में सिकुड़ जाती हैं धमनियां

ठंड के मौसम में हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं. इसका कारण है कि इस समय धमनियां सिकुड़ जाती है, जिससे दिल तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों का प्रवाह कम हो जाता है. इस कारण हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं. सीने में दर्द या बेचैनी, बांहों, गर्दन, जबड़े या पेट में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर, उल्टी, ठंड, पसीना आने के लक्षण दिखे तो इसे नजरअंदाज ना करें. जल्द डॉक्टर से सलाह ले.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन