गांधी मैदान में खुले हैं दर्जनों मैनहोल, हादसे की आशंका

गांधी मैदान के भीतर कई मैनहोल खुले हैं. यहां इन दिनों सरस मेला, पुस्तक मेला, डिज्नीलैंड व कश्मीरी मेला लगे हुए हैं, जिसके कारण हर दिन हजारों लोग गांधी मैदान आ-जा हैं.
संवाददाता, पटना
गांधी मैदान के भीतर कई मैनहोल खुले हैं. यहां इन दिनों सरस मेला, पुस्तक मेला, डिज्नीलैंड व कश्मीरी मेला लगे हुए हैं, जिसके कारण हर दिन हजारों लोग गांधी मैदान आ-जा हैं. खुले मैनहोल में उनके गिरने का खतरा हमेशा बना हुआ है. पूरे शहर में मैनहोल के चैंबर का ढक्कन लगवाने वाले पटना नगर निगम के स्थानीय अधिकारी से मामले में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि गांधी मैदान की केवल सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है. नाला व चैंबर के ढक्कन समेत अन्य व्यवस्था भवन निर्माण विभाग के जिम्मे है. इधर गांधी मैदान में आने वाले ने इसे खतरनाक बताते हुए जल्द ढकने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










