पटना में सरेराह डबल मर्डर, स्कूटी सवार दो युवकों की गोली मारकर कर हत्या

राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. पटनासिटी में एक बार फिर बदमाशों ने बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम दिया है. बाईपास थाना क्षेत्र में बदमाशों ने स्कूटी पर सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी है.
पटना. राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. पटनासिटी में एक बार फिर बदमाशों ने बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम दिया है. बाईपास थाना क्षेत्र में बदमाशों ने स्कूटी पर सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी है.
घटना शहर के बड़ी पहाड़ी स्थित लोहा फैक्ट्री के पास की है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया. दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
मृत युवक की पहचान गुलजारबाग के दादर मंडी के रहने वाले 25 साल के जमीन कारोबारी सौरभ कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गयी है. जबकि दूसरे की पहचान मोटर पार्टस विक्रेता चंदन कुमार के रुप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है.
दोनों युवक को गोली किसने और क्यों मारी यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजनों का कहना है कि मृतक चंदन मोटर पाट्स का दुकान बंद कर स्कूटी पर सवार हो कर घर लौट रहा था. उसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी है.
दोनों युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. और पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जायेगा. हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




