बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :13 May 2026 8:15 AM
विज्ञापन
Double Encounter In Bihar at midnight

मुठभेड़ में घायल अपराधियों की तस्वीर

Encounter In Bihar: पटना में आधी रात को 2 अपराधियों का एनकाउंटर किया गया. विदेशिया और पप्पू राय को पुलिस ने गोली मारी. दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. यह वारदात बिहटा में हुई.

विज्ञापन

Encounter In Bihar: (शुभम कुमार और मोनु कुमार मिश्रा) बिहार में एक के बाद एक अपराधियों का एनकाउंटर किया जा रहा है. इस बीच पटना में रात करीब 2 बजे दो शार्प शूटर्स का एनकाउंटर किया गया. बिहटा के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों अपराधियों को दौड़ाकर पुलिस ने गोली मारी. दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

घटना स्थल से हथियार बरामद

जानकारी के मुताबिक, घायल अपराधियों में विदेशी राय और पप्पू राय शामिल है. पटना पुलिस की विशेष टीम इस ऑपरेशन में शामिल रही. इस तरह से आधी रात में हुए एनकाउंटर की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. कहा जा रहा है कि पुलिस को घटना स्थल से हथियार भी बरामद हुए हैं. पुलिस के अनुसार, ये दोनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इलाके में जमा हुए थे.

​घेराबंदी देख अपराधियों ने शुरू की फायरिंग

घटना के संबंध में दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहटा के आनंदपुर गांव के पास बांध के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी साजिश को रचने के लिए इकट्ठा हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी शुरू की. खुद को पुलिस से घिरा देख अपराधियों ने बचने के लिए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों शूटर्स के पैर में गोली लगी.

​इलाज के लिए पटना एम्स रेफर

मुठभेड़ के बाद घायल अपराधियों ने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया. मौके से पुलिस ने कई अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं. अपराधियों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए बिहटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन घाव की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया है. फिलहाल दोनों पुलिस की कड़ी निगरानी में है.

पुलिस इन अपराधियों की तलाश में जुटी थी. पकड़े गए दोनों शूटर्स पर पहले से ही हत्या और लूट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ-साथ इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

​छह महीने में एनकाउंटर के आंकड़ों में बढ़ोतरी

राज्य में पिछले कुछ महीनों से अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हुआ है. आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों में अलग-अलग इलाकों में लगभग 19 मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है और यह ताजा कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा है.

Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 50-60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD की एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन