ePaper

डॉक्टर के चालक ने एसआइ की पकड़ी थी कॉलर, फिर हुई मारपीट

Updated at : 10 Dec 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर के चालक ने एसआइ की पकड़ी थी कॉलर, फिर हुई मारपीट

डाॅक्टर व ट्रैफिक एसआइ के साथ हाथापाई घटना की जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी.

विज्ञापन

पटना.

जेपी गंगा पथ गाेलंबर के पास एनएमसीएच के डाॅक्टर बीएन चतुर्वेदी और ट्रैफिक एसआइ उपेंद्र साह के साथ हाथापाई व मारपीट घटना की जांच रिपोर्ट मंगलवार को एसडीपीओ टू मोहिबुल्लाह खान ने एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को सौंप दी है. जांच रिपाेर्ट में यह बात बतायी गयी है कि डॉक्टर के चालक राजकुमार ने एसआइ की कॉलर पकड़ ली थी. इसके बाद ही बात बढ़ी और मारपीट व हाथापाई की घटना हुई. मारपीट में चालक जख्मी हो गये. साथ ही डाॅक्टर बीएन चतुर्वेदी के साथ एसआइ की धक्का-मुक्की हुई थी. इधर, जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद एसएसपी ने एसआइ को संयम के साथ ड्यूटी करने की चेतावनी दी. साथ ही दोनों पक्षों की ओर से दर्ज केस का सुपरविजन दीघा इंस्पेक्टर करेंगे. विदित हो कि डॉक्टर बीएन चतुर्वेदी चालक राजकुमार के साथ सोनपुर की ओर से पटना आ रहे थे. इसी दौरान ही हाथापायी और मारपीट की घटना एसआइ के साथ हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन