ePaper

आधार और बैंक खातों का डिटेल तैयार रखें डीएम

Updated at : 16 May 2020 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
आधार और बैंक खातों का डिटेल तैयार रखें डीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी डीएम को निर्देश दिया है कि क्वारेंटिन सेंटर में रह रहे लोगों के आधार नंबर के साथ बैंक खातों का डिटेल तैयार रखें, ताकि 21 दिनों की अवधि पूरी होने के बाद उनके खातों में पैसे भेजे जा सकें.

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी डीएम को निर्देश दिया है कि क्वारेंटिन सेंटर में रह रहे लोगों के आधार नंबर के साथ बैंक खातों का डिटेल तैयार रखें, ताकि 21 दिनों की अवधि पूरी होने के बाद उनके खातों में पैसे भेजे जा सकें. क्वारेंटिन सेंटर में रहनवालों की संख्या आज 3.30 लाख के पार हो जायेगी.मालूम हो कि राज्य में शुक्रवार तक दो लाख 70 हजार 294 लोग 51062 प्रखंड क्वारेंटिन सेंटर रखे गये हैं. जानकारी के मुताबकि शनिवार को 40 ट्रेनों से करीब 60 हजार और श्रमिक यहां पहुंचेंगे. ऐसे में क्वारेंटिन सेंटरों की संख्या भी बढ़ेगी. इसमें ठहरने वाले श्रमिकों की तादाद तीन लाख 30 हजार से भी अधिक हो जायेगी. पंचायत स्तर पर बनाये गये 608 क्वारेंटिन सेंटरों में तकरीबन साढ़े सात हजार लोगों को ठहराया गया है.21 दिन रहने के बाद मिलेगी राशिमुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार क्वारेंटिन सेंटरों में रुके लोगों को 21 दिनों के बाद टिकट का खर्च और पांच सौ रुपये दिये जायेंगे. यह राशि कम-से-कम एक हजार रुपये होगी. यह राशि उन्हीं लोगों को मिलेगी, जिन्होंने क्वारेंटिन सेंटर में 21 दिन गुजारे हों.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन