रंगदारी नहीं देने पर डीजे मालिक को चाकू मार किया जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दानापुर. शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने डीजे मालिक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
विज्ञापन
दानापुर. शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने डीजे मालिक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी प्रिंस कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जख्मी प्रिंस के बयान पर विष्णु समेत अन्य के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. मुख्य आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और बाकी फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










