दिव्यांग खिलाड़ियों ने दौड़ लगा दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

स्पेशल ओलिंपिक्स बिहार, अकादमी ऑफ जिमनास्टिक्स, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन और समर्पण के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दौड़ और रैली का आयोजन किया गया.
पटना. स्पेशल ओलिंपिक्स बिहार, अकादमी ऑफ जिमनास्टिक्स, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन और समर्पण के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दौड़ और रैली का आयोजन किया गया. राजेंद्र नगर स्थित प्रेमचंद गोलंबर से शुरू होकर दौड़ संजय गांधी जैविक उद्यान के पास खत्म हुई. इस दौरान खिलाड़ियों ने पैदल, दौड़कर और साइकिल चलाकर लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूक किया. इस रैली में पारा स्पोर्ट्स के खिलाड़ी, उनके अभिभावकों और आम जनता ने हिस्सा लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




