बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग बच्चों के लिए राइटर उपलब्ध करायेंगे केंद्राधीक्षक

Updated at : 28 Jan 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग बच्चों के लिए राइटर उपलब्ध करायेंगे केंद्राधीक्षक

इंटर और मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग बच्चों के लिए राइटर का पैनल डीइओ तैयार करेंगे. पैनल तैयार करने के बाद केंद्राधीक्षक को राइटर मुहैया कराने की जिम्मेदारी दी जायेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

इंटर और मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग बच्चों के लिए राइटर का पैनल डीइओ तैयार करेंगे. पैनल तैयार करने के बाद केंद्राधीक्षक को राइटर मुहैया कराने की जिम्मेदारी दी जायेगी. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से राइटर के लिए आवेदन देने वाले दिव्यांग बच्चों की पत्र केंद्राधीक्षक को भेजना शुरू कर दिया गया है. जिले में अब तक इंटर की परीक्षा के लिए तीन दिव्यांग विद्यार्थियों ने राइटर के लिये आवेदन दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि केंद्राधीक्षक राइटर के लिए आवेदन देने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों से एक वर्ग जूनियर विद्यार्थी को जिम्मेदारी देंगे. विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म के आधार पर ही दिव्यांग बच्चों की सूची और आवेदन के अनुसार ही केंद्राधीक्षक राइटर मुहैया करायेंगे. बोर्ड की ओर से भी निर्देश दिया गया है कि परीक्षा में दिव्यांग बच्चे जिन्हें देखने और लिखने में अक्षम हैं, उन्हें राइटर की सुविधा उपलब्ध करायी जाये. राइटर के चयन की सूचना बोर्ड को भी भेजी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन