बिहार में फर्जी SC-ST केस कराने वालों की अब खैर नहीं! DGP ने बताया क्या होगा सख्त एक्शन

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Mar 2025 6:43 AM

विज्ञापन

DGP विनय कुमार की तस्वीर

Bihar News: बिहार में SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत फर्जी मुकदमे दर्ज कराने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी. डीजीपी विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में मामला गलत पाया जाता है, तो झूठी शिकायत करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC-ST) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत फर्जी मामले दर्ज कराने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने कहा कि अगर जांच के दौरान कोई मामला झूठा पाया जाता है, तो फर्जी शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी. उन्होंने यह बात पुलिस मुख्यालय, सरदार पटेल भवन में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान कही.

SC-ST थानों की संख्या में बिहार सबसे आगे

डीजीपी ने बताया कि बिहार SC-ST थानों की संख्या के मामले में देश में सबसे आगे है. पूरे भारत में कुल 140 विशेष थाने हैं, जिनमें से 40 बिहार में हैं. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इन थानों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. साथ ही, अब जनरल थानों में भी SC-ST मामलों की एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है.

मुआवजे का भुगतान 24 घंटे में

डीजीपी ने कहा कि राज्य में SC-ST अधिनियम के तहत मामलों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. पहले हर साल करीब 3,000 मामले दर्ज होते थे, लेकिन अब यह संख्या 7,000 तक पहुंच गई है. उन्होंने बताया कि पिछले 5-7 वर्षों में इन मामलों की संख्या दोगुनी हो गई है.

उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों को मुआवजा 24 घंटे के भीतर दिया जा रहा है. जिससे बिहार इस अधिनियम के क्रियान्वयन में देश का अग्रणी राज्य बन गया है. उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और फर्जी मामलों की सख्ती से निगरानी करने के निर्देश दिए.

Also Read: Bihar Board 12th Topper: साइंस टॉपर बनीं प्रिया बोलीं- फोन आया तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मैंने टॉप किया…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन