Gopal Khemka Murder: गोपाल खेमका की हत्या का कब बना था प्लान? DGP ने बताया शूटर तक कैसे पहुंची पुलिस

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Jul 2025 6:20 PM

विज्ञापन

dgp vinay on gopal khemka

Gopal Khemka Murder: गोपाल खेमका हत्याकांड में बिहार पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. DGP विनय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हत्या की साजिश डेढ़ महीने पहले रची गई थी और बिल्डर अशोक साव ने 4 लाख रुपये में सुपारी दी थी. पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शूटर उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Gopal Khemka Murder: पटना के चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में बिहार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. मंगलवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का विस्तृत खुलासा किया. उन्होंने बताया कि यह हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत कराई गई थी, जिसकी सुपारी बिल्डर अशोक साव ने दी थी. हत्या के पीछे कारोबारी विवाद और जमीन से जुड़ी रंजिश मुख्य कारण मानी जा रही है.

CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस

DGP ने बताया कि घटना के बाद पूरे शहर के CCTV फुटेज को खंगाला गया. आरोपी की पहचान कपड़ों और बाइक के जरिए की गई. जिस इलाके में आरोपी आखिरी बार कैमरे में दिखा, वहां से उसके घर तक का पूरा रूट ट्रेस किया गया. पुलिस जब उमेश यादव के घर पहुंची तो घटना के समय पहने गए कपड़े, जूते और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार वहीं से बरामद हुआ. उमेश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

4 लाख की सुपारी, 50 हजार एडवांस

पूछताछ के दौरान शूटर उमेश यादव ने खुलासा किया कि बिल्डर अशोक साव ने गोपाल खेमका की हत्या के लिए उसे सुपारी दी थी. दोनों की मुलाकात नालंदा में एक शादी समारोह में हुई थी, जहां से संबंध शुरू हुआ. उमेश ने अपने ही इलाके के शूटर विकास उर्फ राजा को हत्या करने को कहा. लेकिन उसने ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी. जिसके बाद उमेश ने ही हत्या कर दी. हत्या की डील 4 लाख रुपये में तय हुई थी, जिसमें से 50 हजार एडवांस दिया गया था. इन पैसों से शूटर ने अपनी फीस भरी.

अशोक साव के घर से मिले अहम सुराग

पुलिस ने अशोक साह को गिरफ्तार कर लिया है. उसके घर से मोबाइल फोन से कई अहम सबूत और जमीन से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि खेमका और साव के बीच जमीन और कारोबार को लेकर तीखा विवाद था, जो हत्या की एक बड़ी वजह बन सकता है.

हत्या की वजह की जांच अभी जारी

DGP ने कहा कि हत्या के पीछे के असली कारण को सामने लाने में कुछ और वक्त लग सकता है, क्योंकि इस मामले में कई लोग शामिल हो सकते हैं और जमीन विवाद से जुड़े गहरे तार निकल रहे हैं. फिलहाल SIT और STF की टीमें सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही हैं.

मामले में जुटी SIT, जल्द और गिरफ्तारियां संभव

पुलिस की SIT टीम इस हत्याकांड को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है. अब तक उमेश यादव और अशोक साह को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस को शक है कि इस साजिश में और लोग भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है.

Also Read: पटना के इस बिल्डर ने कराई गोपाल खेमका की हत्या! गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने उगले कई राज

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन