ePaper

बिहार सड़क हादसा: महाकुंभ से लौटने में खत्म हो गयी दो पीढ़ियां, घर लाए बिना करना पड़ा 6 शवों का दाह संस्कार

Updated at : 22 Feb 2025 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
bihar road accident

bihar road accident

Bihar Road Accident: प्रयागराज से महाकुंभ स्नान करके बिहार लौट रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गयी. एकसाथ 6 लोगों की मौत हुई. शव इस तरह बिखर गया था कि घर भी नहीं लाया जा सका.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: बिहार की राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के छपरा कॉलोनी के मच्छरदानी गली में रहने वाला संजय कुमार का परिवार दो दिन पहले बेहद खुश था. संजय कुमार की बड़ी बेटी की नौकरी सिविल कोर्ट में रीडर के पद पर हुई थी और गया में पोस्टिंग मिली थी. परिवार के कई सदस्य महाकुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज रवाना हुए. महाकुंभ में पवित्र डुबकी भी सबने लगायी. लेकिन बिहार लौटने के दौरान आरा में एक भीषण सड़क हादसे में परिवार के 6 लोगों की मौत हो गयी. कार और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे. डेड बॉडी इस तरह बिखर गयी थी कि उसे घर लाना मुश्किल था और सीधा घाट पर ले जाकर सबका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

आरा में सड़क हादसा, कार ने ट्रक में मारी टक्कर

गुरुवार की मध्य रात को आरा-मोहनिया फोरलेन पर जगदीशुपर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज बाजार के पेट्रोल पंप के पास जब संजय कुमार की गाड़ी पहुंची तो अचानक कार चला रहे संजय कुमार के पुत्र लाल बाबू को झपकी आ गयी. चालक ने कार पर से नियंत्रण खोया और सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी.

ALSO READ: महाकुंभ स्नान करके बिहार लौट रहे 11 लोगों की मौत, रफ्तार के कहर ने 18 लोगों की निगल ली जिंदगी

आधी कार ट्रक के अंदर घुस गयी, दो पीढ़ियां एक झटके में हुई खत्म

कार ने ट्रक में इतनी जोरदार तरीके से टक्कर मारी थी कि आधी कार ट्रक के अंदर जा घुसी. कार के परखच्चे उड़ गए और संजय कुमार व उनके एकलौते बेटे लाल बाबू समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. एक झटके में दो पीढ़ियां खत्म हो गयी.

ALSO READ: ड्राइवर को आयी झपकी तो बिहार के 10 लोगों को काल ने निगला, महाकुंभ से लौट रहा कई परिवार एकसाथ उजड़ा

घर नहीं लाया जा सका शव, 6 लोगों का एकसाथ हुआ दाह संस्कार

मृतकों में संजय कुमार, उनकी पत्नी करुणा देवी, बेटा लालबाबू सिंह, भतीजी प्रियम, संजय कुमार की साली आशा किरण और एक रिश्तेदार जूही रानी है. संजय मूल रूप से नालंदा के रहने वाले थे. उनके भाई शशिकांत ने बताया कि छह लोगों का दाह संस्कार पटना के गुलाबी घाट पर कर दिया गया. हादसे में सभी लोगों के शरीर इतनी बुरी तरह बिखर गए थे कि डेड बॉडी को मच्छरदानी गली स्थित उनके आवास पर नहीं लाया जा सका. शाम करीब 10 बजे गुलाबी घाट पर ही परिवार के 6 मृतकों का एकसाथ दाह संस्कार कर दिया गया.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन