दरभंगा के इस कुक के बिना नहीं चलता है फराह खान का काम, रखती हैं बेहद खास ख्याल, किचन में लगवाया एसी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Jun 2025 2:38 PM

विज्ञापन

फराह खान के साथ कुक की सांकेतिक तस्वीर

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले कुक दिलीप की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है. दिलीप फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के कुक हैं. दरभंगा से लौटने के बाद फराह ने दिलीप को बेहद खास सरप्राइज दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के कुक दिलीप इन दिनों सोशल मीडिया पर छा गए हैं. उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है. खास बात यह है कि, दिलीप फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के कुक हैं. बिहार के रहने वाले दिलीप की मौजूदगी से फराह के किचन में चार चांद लग जाते हैं. ऐसे में फराह ने अपने बिहार कुक को बेहद खास सरप्राइस दिया, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. दरअसल, दिलीप हाल ही में दरभंगा से छुट्टियां मनाकर लौटे थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि, उनका किचन पूरी तरह से बदल चूका है. दरअसल, अब वहां एसी लगा हुआ है. यह देखकर दिलीप की खुशी से उछल पड़े.

किचन देखकर दिलीप हुए इमोशनल

फराह खान ने दिलीप के बिहार जाने के बाद किचन को पूरी तरह से रेनोवेट करवा दिया. जब दिलीप ने नया किचन देखा तो उन्होंने तुरंत को फराह खान को गले लगा लिया. उन्होंने कहा “मैम, किचन बहुत अच्छा हो गया”. फराह खान ने मुस्कुराते हुए बताया कि, उन्होंने यह सब दिलीप के उसके गांव यानी कि जाने के बाद ही करवाया. बता दें कि, फराह खान ने अपने एक लेटेस्ट व्लॉग में नए किचन का लुक दिखाया और उनके कुक के साथ पूरे वीडियो को बनाया. फराह खान ने अपने व्लॉग में किचन की नई झलक दिखाई. किचन अब नील और सफेद रंग में सजाया गया है. फराह ने बताया कि, नीला रंग उनका फेवरेट और लक्की कलर है. किचन के शेल्फ में उनके यूट्यूब के सिल्वर और गोल्ड बटन भी खूबसूरती से सजाये गए हैं. साथ ही कांच की अलमारी में सुन्दर क्रॉकरी रखी गई है.

एसी मिलने पर दिलीप हुए खुश

फराह और दिलीप में अक्सर एसी की बात होती थी. दिलीप अक्सर कहा करते थे कि, “कितने गरीब हैं हम.” खासकर तब जब वे बड़े सेलिब्रिटीज के शानदार और एसी वाले किचन को देखकर लौटते थे. इस बात को गंभीरता से लेते हुए फराह ने अपना किचन मॉडिफाई करवाया और साथ ही दिलीप को एसी का रिमोट भी सौंपा जिसे देखकर दिलीप की खुशी और बढ़ गई. मजाक करते हुए उनहोंने कहा “यहां मेरी फोटो लगानी चाहिए थी.” उन्होंने दिलीप को एक खास गिफ्ट भी दिया, उनकी और दिलीप की साथ वाली फोटो को फ्रेम करवाकर. दिलीप ने उस फ्रेम को बड़े प्यार से किचन के शेल्फ पर सजाया है.

बिहार के दरभंगा से हैं दिलीप

बता दें कि, फराह खान के कुक दिलीप उनके यूट्यूब चैनल के स्टार बन गए हैं. कुछ दिनों पहले एक व्लॉग में देखा गया था कि, वे अपनी साली की शादी के लिए बिहार के अपने गृह नगर दरभंगा लौटते हैं. इस दौरान वे तीन मंजिला घर को भी दिखाते हैं जो कि निर्माणधीन था. इस दौरान वीडियो में उन्होंने अपने बच्चों से भी मिलवाया. खास बात यह है कि, दरभंगा के दिलीप कई अन्य फिल्म स्टार्स के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने कई विज्ञापन भी शूट किया है.

(सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में एक करोड़ की मूर्तियां मंदिर से गायब, 150 सालों से राम-जानकी-लक्ष्मण-हनुमान थे विराजित

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन