बिहार जल्द तीन और राज्यों से करेगा सांस्कृतिक समझौता, धरोहरों को मिलेगा नया आयाम

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Narendra Modi-Nitish Kumar

Culture in Bihar: इससे संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर करने की तैयारी है.

विज्ञापन

Culture in Bihar : पटना. राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देने में एक कदम आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार जल्द ही तीन राज्यों के साथ एक सांस्कृतिक समझौता करने जा रही है. इससे संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर करने की तैयारी है. यह पहल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत हो रही है, जिसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देने की पहल

दिसंबर 2024 में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक साझेदारी का करार हुआ था. इस पहल का उद्देश्य दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है. इस समझौते के तहत अगले तीन वर्षों तक बिहार और उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे. हाल ही में बिहार दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने बिहार में अपनी प्रस्तुति दी और लोगों का मन मोह लिया. इससे पहले बिहार के कलाकार भी उत्तर प्रदेश दिवस में हिस्सा ले चुके हैं.

दोनों राज्यों के प्रतीक चिन्ह का होगा इस्तेमाल

इस साझेदारी के तहत लोक संगीत, नृत्य, नाटक, प्रदर्शनियों और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा. साथ ही विद्यार्थियों के लिए विशेष कला प्रतियोगिताएं होंगी और सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित पुस्तकें स्कूल-कॉलेजों में वितरित की जाएंगी. इन कार्यक्रमों का प्रसारण टेलीविजन और रेडियो पर भी होगा, जबकि प्रचार सामग्री में दोनों राज्यों के प्रतीक चिह्नों का इस्तेमाल किया जाएगा.

Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन