ePaper

सीएसआइआर : यूजीसी नेट के लिए कल तक मिला आवेदन का मौका

Updated at : 31 Dec 2024 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
सीएसआइआर : यूजीसी नेट के लिए कल तक मिला आवेदन का मौका

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआइआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआइआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब आवेदन दो जनवरी तक कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी. साथ ही परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन जनवरी तक होगी. आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो चार से पांच जनवरी के बीच ओपन रहेगा. जारी सूचना में कहा गया है कि अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो वे सहायता के लिए एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा चाहें, तो csirnet@nta.ac.in पर इमेल भी कर सकते हैं. सीएसआइआर यूजीसी नेट का आयोजन 16 से 28 फरवरी तक सीबीटी मोड में आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन