गर्दनीबाग में बनेगा क्रिकेट ग्राउंड

Updated:
विज्ञापन
गर्दनीबाग में बनेगा क्रिकेट ग्राउंड

पटना के गर्दनीबाग खेल परिसर में भवन निर्माण विभाग एक अत्याधुनिक क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण करवायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना के गर्दनीबाग खेल परिसर में भवन निर्माण विभाग एक अत्याधुनिक क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण करवायेगा. यह परियोजना 9.65 एकड़ के भूखंड पर मानकों के अनुरूप विकसित की जायेगी. क्रिकेट ग्राउंड में 10 मुख्य पिच और प्रैक्टिस के लिए पांच अतिरिक्त पिच तैयार की जायेगी ताकि खिलाड़ियों को खेल और अभ्यास के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं मिल सकें. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 28.66 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है. क्रिकेट ग्राउंड के साथ-साथ परिसर में अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जायेंगी. इनमें प्रशासनिक भवन (जी 1), आधुनिक जिम, कैफेटेरिया, पार्किंग क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित क्षेत्र शामिल हैं. इस दौरान यह सुनिश्चित किया जायेगा कि खिलाड़ियों को हर स्तर पर सुविधाजनक अनुभव प्राप्त हो.विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया तेजी से चल रही है. प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट ग्राउंड आधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से लैस होगा, जो खिलाड़ियों को न केवल खेलने बल्कि अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए भी प्रेरित करेगा. श्री रवि ने आगे कहा कि भवन निर्माण विभाग बिहार में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए दृढ़संकल्पित है. राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है, जिसका निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है. क्रिकेट ग्राउंड के बनने से युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Durgesh Kumar

लेखक के बारे में

By Durgesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन