बिहार में कोरोना का रिकवरी रेट 87.70 पहुंचा, संक्रमण के 1324 नये मामले आये सामने

Updated at : 31 Aug 2020 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कोरोना का रिकवरी रेट 87.70 पहुंचा, संक्रमण के 1324 नये मामले आये सामने

पटना : बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की रिकवरी रेट बढ़कर 87.70 प्रतिशत हो गयी है. राज्य में रविवार को कुल 90 हजार 24 कोरोना सैंपलों की जांच की गयी जिसमें से 1324 कोरोना पॉजिटिव पाये गये है. राज्य में अब तक कुल 31 लाख 87 हजार 161 सैंपलों की जांच की जा चुकी है. इसमें एक लाख 36 हजार 337 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. अब तक पाये गये कुल कोरोना पॉजिटिवों में एक लाख 19 हजार 572 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के दो जिलों में 100 से अधिक नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसमें पटना जिला में 154 जबकि भागलपुर जिला में 125 नया केस शामिल हैं. इसके अलावा अररिया जिला में 22, अरवल में 19, औरंगाबाद में 27, बांका में 13, बेगूसराय में 36, भोजपुर में 43, बक्सर में 24, दरभंगा में 18, पूर्वी चंपारण में 52, गया में 52, गोपालगंज में 58, जमुई में 14, जहानाबाद में 14, कैमूर में सात, कटिहार में 14, खगड़िया में 20, किशनगंज में 12, लखीसराय में 17, मधेपुरा में 42, मधुबनी में 68, मुंगेर में 10, मुजफ्फरपुर में 72, नालंदा में 34, नवादा में तीन, पूर्णिया में 65, रोहतास में 20, सहरसा में 33, समस्तीपुर में 40, सारण में 26, शेखपुरा में 14, शिवहर में 12, सीतामढ़ी में 27, सीवान में 24, सुपौल में 31, वैशाली में 30 और पश्चिम चंपारण जिला में 28 नया मामला पाया गया.

इसके अलावा साहेबगंज का एक व कोडरमा का एक वयक्ति का सैंपल पटना में जबकि गोड्डा के एक व्यक्ति का सैंपल भागलपुर में और फरीदाबाद के एक व्यक्ति का सैंपल मुजफ्फरपुर में पॉजिटिव पाया गया है.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन