Coronavirus in Bihar: बिहार में तेजी से फैल रहा है कोरोना, मरीजों की संख्या 75 हजार के पार

Coronavirus in Bihar राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या शनिवार को 75786 हो गयी. इधर शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 3992 नये मामले पाये गये हैं
Coronavirus in Bihar, पटना : राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या शनिवार को 75786 हो गयी. इधर शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 3992 नये मामले पाये गये हैं. इसमें पटना जिले में सर्वाधिक 534 नये मामले शामिल हैं.17 जिलों में 100 से अधिक पॉजिटिव पाये गये हैं. राज्य में एक दिन में 75426 सैंपलों की जांच की गयी है. वहीं एक दिन में 2408 लोग स्वस्थ हुए हैं.
बिहार में रिकवरी रेट 64.22 प्रतिशत है. जानकारी के अनुसार अररिया में 106, बेगूसराय में 210, भोजपुर में 119, बक्सर में 131, पूर्वी चंपारण में 139, गोपालगंज में 102, कटिहार में 193, मधुबनी में 117, मुजफ्फरपुर में 118, नालंदा में 120, रोहतास में 131, समस्तीपुर में 147, सारण में 111, सीवान में 107, वैशाली में 160 और पश्चिम चंपारण में 102 नये मामले मिले हैं. पटना में 534 संक्रमितों के अलावा भी दूसरे राज्यों के लोगों का सैंपल भी पॉजिटिव पाया गया है.
इसमें दिल्ली के दो, गोरखपुर के एक, झारखंड के एक, लखनऊ के दो और थाणे के एक व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है. इसके अलावा गया में हजारीबाग के एक व्यक्ति का सैंपल भी पॉजिटिव पाया गया है. राज्य के अन्य जिलों में पाये गये संक्रमितों में अरवल में 44, औरंगाबाद में 84, बांका में 59, भागलपुर में 91, दरभंगा में 41, गया में 95, जमुई में 17, जहानाबाद में 46, कैमूर में 58, खगड़िया में 44, किशनगंज में 70, लखीसराय में 52, मधेपुरा में 72, मुंगेर में 64, नवादा में 27, पूर्णिया में 99, सहरसा में 86, शेखपुरा में 89, शिवहर में 13, सीतामढ़ी में 96 और सुपौल में 89 नये केस शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










