corona Virus : आइजीआइएमएस की इमरजेंसी में आज से सीनियर डाॅक्टर भी रहेंगे मौजूद

Published by :Pritish Sahay
Updated at :30 Apr 2020 11:38 PM
विज्ञापन
corona Virus : आइजीआइएमएस की इमरजेंसी में आज से सीनियर डाॅक्टर भी रहेंगे मौजूद

आइजीआइएमएस की इमरजेंसी में आज से सीनियर डाॅक्टर भी मौजूद रहेंगे. पिछले दिनों ही आइजीआइएमएस प्रशासन ने इसको लेकर निर्णय लिया था और इसे एक मई से लागू करने का फैसला किया गया था. इसका कारण है कि इमरजेंसी पर इन दिनों मरीजों का अत्यधिक दबाव है

विज्ञापन

पटना : आइजीआइएमएस की इमरजेंसी में आज से सीनियर डाॅक्टर भी मौजूद रहेंगे. पिछले दिनों ही आइजीआइएमएस प्रशासन ने इसको लेकर निर्णय लिया था और इसे एक मई से लागू करने का फैसला किया गया था. इसका कारण है कि इमरजेंसी पर इन दिनों मरीजों का अत्यधिक दबाव है. अब तक इमरजेंसी में जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट डाॅक्टर ही ड्यूटी करते रहें हैं. लेकिन अब सीनियर फैकल्टी या सीनियर डाॅक्टर भी तीनों शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे. इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा.

जूनियर डाॅक्टर इनसे जरूरी सलाह लेंगे. सीनियर डाॅक्टरों को तैनात करने का निर्णय इमरजेंसी में प्रशासनिक गतिविधियों के सही संचालन के लिए भी लिया गया है. ओपीडी हो चुकी है बंद टेली मेडिसिन सेवा चालू आइजीआइएमएस में कोरोना के खतरे को देखते हुए ओपीडी सेवा बंद कर दी गयी है. ओपीडी बंद होने से यहां के विशेषज्ञ चिकित्सकों से मरीजों का इलाज बंद है. ऐसे में आइजीआइएमएस प्रशासन ने टेली मेडिसिन की सुविधा शुरू की है. इसमें दिये गये मोबाइल नंबरों पर काॅल कर ओपीडी मरीज डाॅक्टरों से सलाह ले सकते हैं.

मरीज डाॅक्टरों से वीडियो काॅल द्वारा भी जुड़ सकते हैं. कई विभाग हो चुके हैं बंदइसके कई विभागों और वार्डों को सील कर दिया गया है. करीब 68 डाॅक्टरों, नर्साें और स्वास्थ्यकर्मियों को पिछले दिनों होम क्वारेंटिन में भेजा गया है. ये सभी यहां भर्ती कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के संपर्क में आ गये थे. हालांकि यहां भर्ती सभी मरीजों का कोरोना टेस्ट हो चुका है. यहां अब सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों को देखा जाता है.

नये नियम के मुताबिक इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भर्ती होने के लिए कोरोना टेस्ट कराना होगा. टेस्ट की जब तक रिपोर्ट नहीं आयेगी, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा जायेगा. रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही संबंधित विभाग के वार्ड में भेजा जायेगा. रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन