ePaper

स्कॉर्पियो से टक्कर में कंटेनर चालक की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

Updated at : 25 Oct 2025 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो से टक्कर में कंटेनर चालक की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

गौरीचक थाना क्षेत्र के बिहटा–सरमेरा फोरलेन पर सैदनपुर मसाढ़ी के पास शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और पार्सल कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिानिधि, फुलवारीशरीफ गौरीचक थाना क्षेत्र के बिहटा–सरमेरा फोरलेन पर सैदनपुर मसाढ़ी के पास शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और पार्सल कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में कंटेनर चालक संपतचक के बैरिया गांव निवासी प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि स्कॉर्पियो में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनमें स्कॉर्पियो चालक आयुष कुमार (28 वर्ष) कुम्हरार निवासी की हालत नाजुक बनी हुई है. घायल स्कॉर्पियो सवारों में कुसुम देवी पति संजय सिंह, पूनम देवी पति धनंजय सिंह, माही कुमारी, मोहित कुमार पिता संजय सिंह और गुलशन कुमार पिता धनंजय सिंह शामिल हैं. सभी लोग फतुहा थाना क्षेत्र के नरमा गांव के रहने वाले हैं जो दीपावली पूजा संपन्न कर पटना के भूतनाथ से अपने गांव लौट रहे थे. सभी का इलाज पटना के साईं हॉस्पिटल में चल रहा है. टायर जला कर जताया विरोध, नारेबाजी की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जला कर घंटों जाम लगाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. उनका कहना था कि हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो और कंटेनर दोनों के परखचे उड़ गये. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. देखते ही देखते वहां भारी भीड़ लग गयी. मृतक प्रमोद कुमार के परिजन और बैरिया गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गये. शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही गौरिचक थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दो घंटे बाद लोगों को समझा-बुझा हटाया गया जाम करीब दो घंटे बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाया और जाम हटवाया. फिलहाल सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया है, लेकिन ग्रामीणों में अब भी आक्रोश है. पुलिस ने कहा कि यह मामला सड़क दुर्घटना का है, हालांकि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन