बरौनी-कानपुर पाइपलाइन बंद करने की साजिश: भाकपा

भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड ने बरौनी-कानपुर पाइपलाइन को बंद कर रिलायंस कंपनी को सौंपने की तैयारी कर ली है.
पटना. भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड ने बरौनी-कानपुर पाइपलाइन को बंद कर रिलायंस कंपनी को सौंपने की तैयारी कर ली है.यह पाइपलाइन सार्वजनिक क्षेत्र का उद्योग है. इसके संसाधनों का उपयोग अब रिलायंस को करने दिया जायेगा. इससे हल्दिया, पारादीप और बरौनी रिफाइनरी का उत्पादन बाजार तक नहीं पहुंच पायेगा. इससे तीनों सार्वजनिक क्षेत्र की रिफाइनरियों को घाटा होगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इन्हें बंद करने की साजिश कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




