नवादा कांड पर कांग्रेस ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Sep 2024 1:10 AM
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नेताओं ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को नवादा कांड को लेकर सात सूत्रीय मांग संबंधी पत्र भेजा है.
संवाददाता, पटना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नेताओं ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को नवादा कांड को लेकर सात सूत्रीय मांग संबंधी पत्र भेजा है. इस पत्र में राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि उनकी मांगों को केंद्र और बिहार सरकार को अपनी अनुशंसा के साथ जनहित में भेज दें. इस पत्र में कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि नवादा आगजनी कांड के पीड़ित परिवारों को दस लाख सरकार मुआवजा दे और इन परिवारों को पूर्ण रूप से जान-माल की सुरक्षा मिले. पीड़ित परिवारों को सरकार पक्का मकान उपलब्ध कराये. राशन कार्ड सहित अन्य आवश्यक परिचय पत्र शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाये . कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को कम से कम तीन महीने तक उचित दैनिक भत्ता मुआवजा सरकार की ओर से सुनिश्चित किया जाये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










