कांग्रेस अब झूठे वादों की बैसाखी पर चल रही है : उमेश कुशवाहा

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस अब झूठे वादों की बैसाखी पर चल रही है : उमेश कुशवाहा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को कहा है कि कांग्रेस पार्टी अपना सियासी जमीन खो चुकी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को कहा है कि कांग्रेस पार्टी अपना सियासी जमीन खो चुकी है. अब वह झूठे वादों की बैसाखी पर चल रही है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा को सत्ता की बेचैनी और राजनीतिक हताशा का प्रतीक बताया. साथ ही कहा कि राजद और कांग्रेस अपनी गिरी हुई साख और खत्म हो चुके जनाधार को बचाने के लिए झूठे, खोखले और भ्रामक वादों का सहारा ले रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की महिलाएं अब जागरूक और सच को परखने में सक्षम हैं, इसलिए ऐसे लोकलुभावन वादों से उन्हें गुमराह करना अब संभव नहीं है. महिला सशक्तीकरण खोखली घोषणाओं से नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और जमीनी काम से होता है, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के शासन में सफलतापूर्वक सिद्ध किया है. उन्होंने बताया कि बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए सरकार 94,000 रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि देती है, जो देशभर में एक अद्वितीय मिसाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन