पटना सायंस कॉलेज से कंप्यूटर का मॉनीटर चोरी

Updated:
विज्ञापन
पटना सायंस कॉलेज से कंप्यूटर का मॉनीटर चोरी

पटना विश्वविद्यालय के सायंस कॉलेज के स्नातकोत्तर विभाग से चोरों ने कंप्यूटर का मॉनीटर गायब कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ शैलेंद्र ने पीरबहोर थाने में केस दर्ज करा दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय के सायंस कॉलेज के स्नातकोत्तर विभाग से चोरों ने कंप्यूटर का मॉनीटर गायब कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ शैलेंद्र ने पीरबहोर थाने में केस दर्ज करा दिया है. साथ ही उन्होंने पुलिस को यह बताया है कि विभागाध्यक्ष के कमरे की चाबी विभाग के चपरासी शंकर के पास रहती है. कमरे का ताला भी टूटा हुआ नहीं पाया गया है. मॉनिटर के साथ रखा हुआ कीबोर्ड एवं यूपीएस सुरक्षित है. इससे यह प्रतीत होता है कि यह करतूत विभाग के ही किसी व्यक्ति की है. इधर, पीरबहोर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन