Bihar Weather: जमुई, बांका और वैशाली में कोल्ड-डे घोषित, पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार में भी बदलेगा मौसम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Jan 2025 9:54 PM
बिहार मौसम न्यूज
Bihar Weather: बिहार में कंपकंपाती ठंड से लोग परेशान हैं. लगातार चल रही ठंडी हवा के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं. आइये जानते हैं आइएमडी पटना के आधिकारिक बुलेटिन में बिहार के मौसम पर क्या अपडेट आया है.
Bihar Weather: हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी से आ रही बर्फीली ठंडी हवाओं ने पूरे बिहार को अपनी जद में ले लिया है. यही वजह है कि इस बार की सर्दियों में शुक्रवार को राज्य में शीत दिवस पहली बार दर्ज किया गया. शुक्रवार को जमुई, बांका और वैशाली में जबरदस्त बर्फीली हवाओं का कहर टूटा. गलन भरी सर्दी से उपजी कनकनी ने लोगों को दिन में ही घरों में कैद कर दिया. आइएमडी पटना के आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक कमोबेश इसी तरह शीत दिवस की स्थिति पश्चिमी और दक्षिण-मध्य बिहार में शनिवार को बन सकती है. राज्य के शेष हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड दर्ज की गयी है.
कहां कैसा रहा तापमान
आइएमडी की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में मुजफ्फरपुर और नालंदा को छोड़ कर कमोबेश सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम दर्ज किया गया. शुक्रवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बांका में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी के आसपास न्यूनतम तापमान डेहरी में 5.5, मोतिहारी में 5.6, अरवल में 6.0, जमुई में 6.3, रोहतास/ विक्रमगंज में 6.4 और जीरादेई में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सामान्य से नीचे चल रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान
मुजफ्फरपुर और नालंदा ही ऐसे जिले रहे, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया. फिलहाल पूरे राज्य में ठंडी हवाओं का दौर अगले दिन भी जारी रहने का पूर्वानुमान है. आइएमडी के अनुसार राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अभी नीचे चल रहे हैं. पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार से रात के पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 12 जिलों में अगले 48 घंटे तक छाया रहेगा घना कुहासा, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










