सीएम तीन जुलाई को 10 हजार सर्वेकर्मियों को देंगे नियुक्ति पत्र
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jun 2024 1:02 AM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन जुलाई को बापू सभागार में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त करीब 10 हजार सर्वेकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.
संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन जुलाई को बापू सभागार में आयोजित समारोह के दौरान नवनियुक्त करीब 10 हजार सर्वेकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. सभी नवनियुक्त सर्वेकर्मियों को इस समारोह में बुलाया जा रहा है. नियुक्ति के तुरंत बाद राज्य में सर्व का काम शुरू हो जायेगा. इन सभी सर्वे कर्मियों का कंप्यूटर के जरिए जिला आवंटन कर दिया गया है. सभी पुरुष अभ्यर्थियों का पदस्थापन गृह जिला से इतर के प्रमंडल में, जबकि महिला का दूसरे जिला में किया गया है. आज दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 जून को दिल्ली रवाना होंगे. वे यहां जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 10.45 बजे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री 30 जून की शाम पटना वापस लौट आयेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










