ePaper

CM नीतीश ने की 'महिला संवाद' अभियान की शुरुआत, 2 करोड़ महिलाओं तक पहुंचेगा सरकार का संदेश

Updated at : 18 Apr 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
mahila samvad| A high-speed bus collided with a parked truck in Araria, Bihar, 25 injured

अभियान को हरी झंडी दिखाते सीएम नीतीश

Mahila Samvad: बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'महिला संवाद' अभियान की शुरुआत की है. जिसका मकसद राज्य की करोड़ों महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है.

विज्ञापन

Mahila Samvad: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार को ‘महिला संवाद’ अभियान की शुरुआत की. इस अभियान का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. राजधानी पटना से सीएम नीतीश कुमार ने 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जो राज्य के कोने-कोने तक संदेश पहुंचाएंगे.

600 स्थानों पर आयोजित होगा महिला संवाद कार्यक्रम

अभियान के पहले दिन ही राज्य के 600 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. अगले 60 दिनों में इस अभियान के तहत पूरे बिहार में 70,000 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. खास बात यह है कि इनमें से 600 प्रचार वाहन विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे और वहां की महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगे.

2 करोड़ महिलाओं तक बनाई जाएगी सीधी पहुंच

सरकार का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से लगभग 2 करोड़ महिलाओं तक सीधी पहुंच बनाई जाए. इसमें जीविका समूह की 1.35 लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी. केवल पटना जिले में ही लगभग 1395 जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रतिदिन सुबह और शाम औसतन 1200 स्थानों पर संवाद होगा.

अनेकों योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

महिला संवाद के तहत महिला सशक्तिकरण नीति 2015, शराबबंदी, आरक्षण, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह निषेध, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना, जीविका जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी. यह अभियान न सिर्फ महिलाओं को जानकारी देने का माध्यम बनेगा, बल्कि उन्हें अपनी सामाजिक भूमिका और अधिकारों के प्रति जागरूक कर सशक्त समाज की नींव रखने में मदद करेगा.

Also Read: बिहार के इस जिले में 162 घरों पर चलेगा बुलडोजर, पटना हाई कोर्ट के आदेश पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन