होली से पहले बिहार के 66 हजार शिक्षकों को मिलेगा बड़ा गिफ्ट, पटना में इस दिन सीएम नीतीश सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Mar 2025 6:31 AM
Assistant Professor Recruitment 2025
BPSC Teacher News: बिहार में शिक्षक बहाली प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 मार्च को 66,000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा, जहां 10,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे.
BPSC Teacher News: बिहार में शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 मार्च को 66,000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में सुबह 11 बजे आयोजित होगा. जिसमें लगभग 10,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दे दिए हैं.
पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद और नालंदा के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे. जबकि शेष 30 जिलों में स्थानीय स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे.
TRE 3.0 के शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
BPSC शिक्षक बहाली के तीसरे चरण (TRE 3.0) के तहत चयनित शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद वे अपने स्कूलों में योगदान दे सकेंगे.
शिक्षा विभाग के अनुसार, 9 मार्च को नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों में
- प्राथमिक विद्यालयों के– 21,911 शिक्षक
- मध्य विद्यालयों के– 16,989 शिक्षक
- माध्यमिक विद्यालयों के– 15,250 शिक्षक
- उच्च माध्यमिक विद्यालयों के– 12,195 शिक्षक
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ
TRE 3.0 परीक्षा और पेपर लीक विवाद
BPSC ने 19 से 22 जुलाई 2024 के बीच TRE 3.0 परीक्षा आयोजित की थी. लेकिन पेपर लीक के कारण इसे रद्द कर दिया गया. बाद में परीक्षा दोबारा कराई गई, जिसे पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया गया. परीक्षा परिणाम नवंबर 2024 में घोषित किया गया था, जिसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हुई. लंबे समय से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 9 मार्च का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










