मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे 225 करोड़ रुपये, दीपावली से पहले किसानों को भी मुआवजा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Oct 2024 8:55 AM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार कृतसंकल्पित हैं. सरकार में आने के बाद से आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए हमलोग लगातार तत्पर रहते हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार बाढ़ प्रभावित 18 जिलों के तीन लाख 21 हजार 792 परिवारों के खाते मे सात-सात हजार रुपये की राहत राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी. इसके तहत कुल 225.25 करोड़ रुपये भेजे गये. इससे पहले मुख्यमंत्री ने पहले चरण मे चार लाख 38 हजार 529 परिवारों के खाते मे 306.97 करोड़ रुपये की राशि भेजी थी. ऐसे मे बाढ़ से प्रभावित कुल सात लाख 60 हजार 321 परिवारो के खाते मे 532.22 करोड़ रुपये भेजे गये है. साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों की फसल क्षति की राशि का भुगतान दीपावली के पहले अवश्य करने का निर्दश अधिकारियों को दिया है. यह समीक्षा बैठक और कार्यकम 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ मे हुआ.
तेजी से काम करे कृषिविभाग- मुख्यमंत्री
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार कृतसंकल्पित हैं. सरकार में आने के बाद से आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए हमलोग लगातार तत्पर रहते हैं. किसानों को सभी प्रकार की सुविधाएं देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान फसल की क्षति होने वाले कोई भी किसान छूटे नहीं, सभी को राशि मिल जाए, इसका अधिकारी ध्यान रखें. कृषिविभाग तेजी से काम करे.
प्रभावितों को मिल रही हर संभव सहायता
बैठक मे आपदा पबंधन विभाग की संयुक्त सचिव साहिला ने बाढ प्रभावितों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण मे बिहार के 18 जिले प्रभावित हुये है. बाढ़ पभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी गयी है. समीक्षा के दौरान कृषिविभाग के विशेष सचिव वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम चरण और दूसरे चरण मे आयी बाढ़ से 16-16 जिलों का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है. इससे फसल क्षति हुई है. फसल क्षति के रूप में पहले चरण के लिए 229 करोड़ और दूसरे चरण के लिए 261 करोड़ रुपये का आकलन किया गया है.
इसे भी पढ़ें: पवन सिंह के बाद सियासत में उतरा एक और भोजपुरी सुपरस्टार, जानिए किस सीट से ठोक सकते हैं ताल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










