मार्च 2026 तक बिदुपुर तक दौड़ेगी गाड़ियां, बिहार की नई लाइफलाइन, 100 की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Feb 2026 3:32 PM
सीएम नीतीश ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का किया निरीक्षण
CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. अधिकारियों को उन्होंने समय पर काम पूरा कराने के निर्देश दिए. राघोपुर तक पुल चालू है. बिदुपुर तक मार्च 2026 में शुरू होने की उम्मीद है. इससे गांधी सेतु पर काफी हदतक दबाव घटेगा.
CM Nitish: रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी पर बन रहे कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया. वे अधिकारियों के साथ पुल के पाया संख्या 54 के पास पहुंचे और मौके पर काम के बारे में जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण की तेजी और क्वालिटी दोनों पर ध्यान देने को कहा.
क्वालिटी से कोई समझौता नहीं
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को कहा कि सभी काम तय समय सीमा के भीतर पूरे हों और क्वालिटी से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए. निरीक्षण के बाद वे पटना लौट गए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बिदुपुर तक सिक्स लेन पुल को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोलने की दिशा में काम तेज किया जाए.
फिलहाल यह सिक्स लेन पुल राघोपुर तक चालू हो चुका है और आगे का निर्माण तेजी से जारी है. अधिकारियों ने बताया कि मार्च 2026 तक बिदुपुर तक पुल के शुरू होने की उम्मीद है. इसके पूरा होते ही गांधी सेतु पर यातायात का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा और लोगों को बेहतर ऑप्शनल रूट मिलेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पहले भी सीएम कर चुके हैं दौरा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले भी इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर चुके हैं. उन्होंने 9 दिसंबर 2025 को निर्माण काम की समीक्षा की थी. 23 जुलाई 2024 को पुल के पहले चरण में एनएच-31 से राघोपुर तक बनी 4.57 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया गया था, जिससे राघोपुर क्षेत्र के लोगों को पटना आने-जाने में बड़ी सुविधा मिली.
करीब 5000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल कुल 22.76 किलोमीटर लंबा है, जिसमें गंगा नदी पर 9.76 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है. पुल को लेटेस्ट एक्स्ट्रा डोज्ड केबल स्टे तकनीक से बनाया जा रहा है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाती है. इस प्रोजेक्ट में एशियन डेवलपमेंट बैंक से 3000 करोड़ रुपये का कर्ज और बिहार सरकार की ओर से 2000 करोड़ रुपये की राशि लगाई गई है.
इसे भी पढ़ें : अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो अब देगा 10वीं बोर्ड परीक्षा, वैभव का एडमिट कार्ड हुआ जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










