ePaper

Photos: सीएम नीतीश ने आज 80 पिंक बसों को किया रवाना, BSRTC की इतनी बसों में ई-टिकटिंग भी शुरू

Updated at : 08 Sep 2025 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
CM Nitish Gift of pink buses e-ticket also started in BSRTC buses

सीएम नीतीश ने पिंक बस को दिखाई हरी झंडी

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 80 पिंक बसों को रवाना किया. महिलाओं के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है. इसके साथ ही बीएसआरटीसी की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा भी शुरू कर दी गई.

विज्ञापन

CM Nitish Gift: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महिलाओं के लिए दूसरे फेज में 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही सीएम ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का शुभारंभ भी किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बसों को रवाना करने से पहले बसों का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली.

महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत दूसरे फेज में 80 पिंक बसों का परिचालन शुरू किया गया है. इससे महिलाओं का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार के अलावा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

जानकारी के मुताबिक, महिलाओं की जरूरतों का ध्यान रखते हुए इन बसों में सेनेटरी पैड और मेडिकल किट की व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा सुरक्षा के लिए जीपीएस ट्रैकर, पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरा और मोबाइल चार्जर की सुविधा भी इनमें मौजूद रहेगी.

पिंक बस परियोजना को पूरी तरह महिलाओं के माध्यम से ही संचालित करने की योजना है, इसके लिए बीएसआरटीसी दो चरणों में महिला चालकों को प्रशिक्षित करेगा. बस चालक, कंडक्टर और महिलाओं यात्रियों के साथ ही इसका संचालन करने वाली नोडल अधिकारी भी महिलाएं हैं.

Also Read: CM Nitish Gift: बिहार में बढ़ा आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय, सीएम नीतीश का बड़ा एलान

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन